बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर
06-Jul-2020 08:37 AM
DESK : वैश्विक महामारी कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है. कोरोना संक्रमितों की संख्या में हमार देश भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण आग की तरह यहा फैल रहा है. लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग संक्रमण को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं.
ताजा मामला हरियाणा के करनाल से सामने आया है, जहां 29 जून को 5 स्टार होटल में एक शादी हुई थी, जिसमें रोक के बाद भी 100 लोग शामिल हुए थे. कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने टेस्ट कराया था. रविवार को रिपोर्ट आने के बाद शादी में शामिल लोगों की हालत खराब हो गई है. दूल्हा-दुल्हन समेत शादी में शामिल 6 रिश्तेदार भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. वहीं अभी कई लोगों का टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है.
वहीं दूल्हा-दुल्हन और उनके कई रिश्तेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है. अभी भी कई लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है. वहीं इस शादी में शिरकत करने वाले और उनके संपर्क में आने वाले लोगों के भी संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बढ़ गया है.
बता दें कि एक ऐसा ही मामला बिहार के पटना से सामने आया था. जहां शादी के दो दिन बाद ही दूल्हा की मौत हो गई थी. वहीं इस शादी में शामिल 111 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.