पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
20-May-2020 03:56 PM
MADHUBANI: अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। मधुबनी में डूबकर चार लड़कियों की मौत हो गयी। पानी भरे गड्ढ़े में डूब कर लड़कियों की मौत हो गयी।
बेनीपट्टी प्रखंड की विशनपुर पंचायत से ये खबर सामने आ रही है। पानी भरे गड्ढे में डूबने से चार लड़कियों की मौत हो गयी। सभी लड़कियां 13-14 साल की बतायी जा रही हैं। भंगीटोल गांव की ये लड़कियां मिट्टी काटने गई थीं।इसी दौरान पैर फिसलने से चारों पानी भरे गड्ढे में गिरती चली गयी।
बताया जा रहा है कि जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था जो काफी गहरा था। इस कारण देखते ही देखते चारों लड़कियां उसमें डूबती चली गयीं। चारों लड़कियों में दो सगी बहनें बतायी जा रही हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।