ब्रेकिंग न्यूज़

BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा

डॉ.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि: युवा राजद कार्यालय में लगाया गया ग्रामीण चौपाल

12-Oct-2023 09:02 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर नवीन नगर स्थित युवा राजद के जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन ने की। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में राजद के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास, राष्ट्रीय जनता दल पूर्णिया के प्रधान महासचिव अभय सिन्हा उर्फ़ बंटी सिन्हा भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का संचालन युवा राजद पूर्णिया महानगर के अध्यक्ष सूरज वर्मा ने की।


कार्यक्रम में महान समाजवादी नेता एवं चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया  को फूल माला अर्पित  कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । कार्यक्रम मे ग्रामीण चौपाल लगाकर  डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया गया। इस मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव ने कहा डॉ लोहिया जी के विचारों को कल से लेकर 26 नवंबर  तक जिले के सभी पंचायत के गांव-गांव में चौपाल लगाकर युवा राजद के कार्यकर्ता पहुंचने का काम करेंगे, ताकि समाजवादी विचार को जन-जन तक पहुंच कर समाजवादी विचारधारा को और मजबूत किया जाएगा। 


वही जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास ने कहा समाजवाद और सामाजिक न्याय के पूरोंधा डॉ राम मनोहर लोहिया जी के आदर्श और विचारों का संकल्प के साथ सभी युवा साथी जिले के हर गांव में चौपाल लगाकर लोगों के बीच रखें ताकि सांप्रदायिक विचारधारा वाले लोगों को जन-जन के द्वारा बहिष्कार किया जा सके। वही जिला प्रधान महासचिव अभय कुमार सिंह उर्फ बंटी सिन्हा ने कहा डॉ राम मनोहर लोहिया जी जिनके आदर्श जिनके विचारों को लेकर देश और विदेश में लोगों ने समाजवाद का परचम लहराया है, वैसे महान नेता के पुण्यतिथि पर हम सभी आज संकल्प ले रहे हैं उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर ही हम लोग शांति से बैठेंगे। 


कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा राजद के जिला प्रधान महासचिव मिन्नतुल्ला खान सैयद मोहसिन, सैयद मुजाहिद हुसैन,अमरदीप यादव, नीलकमल,वीर यादव, अंकित यादव, मोहम्मद मजहर, आशुतोष कुमार, संदीप कुमार,अबू तलहा, मोहम्मद इश्तियाक आलम, घनश्याम कुमार महतो, सुमन यादव, असगर आलम, मंटू कुमार, एमडी इमरान,मोहम्मद दानिश आदि उपस्थित थे।news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image