ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / नालंदा में दहेज लोभियों ने ली विवाहिता की जान, छानबीन में जुटी पुलिस

नालंदा में दहेज लोभियों ने ली विवाहिता की जान, छानबीन में जुटी पुलिस

21-Aug-2019 03:51 PM

By 7

NALANDA : दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी है. ताजा मामला नालंदा जिले की है. जहां पति और ससुराल वालों ने एक विवाहिता की पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया. मायके वालों ने ससुराल वालों के ऊपर दहेज की लालच में हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के नगरनौसा थाना इलाके के मुस्तफापुर खपरा गांव की है. जहां ससुराल वालों ने बहु की हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका कर घर से फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक 7 साल पहले रूपा की शादी मुस्तफापुर खपरा गांव के रहने वाले जितेंद्र यादव से हुई थी. मृतिका के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से हमेशा उनकी लड़की को दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया जाता था. बिजनेस करने के नाम पर पति बार-बार 2 लाख रुपये देने की मांग कर रहा था. उसकी मांग पूरी नहीं करने को लेकर उसने अपने घर वालों के साथ मिलकर विवाहिता की बेरहमी से जमकर पिटाई कर दी. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. इस हत्या को खुदकुशी का रूप देने के लिए उन्होंने शव को पंखे से लटकाया दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है. मायके वालों ने पति सहित ससुराल के 4 लोगों के ऊपर मामला दर्ज कराया है. सभी लोग फरार चल रहे हैं. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट