पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
07-Jun-2024 01:49 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में एनडीए की सरकार है। डबल इंजन की इस सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। अपराधी आए दिन पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के मधुबनी जिले का है जहां भीषण डकैती की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। डकैतों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर 25 लाख की संपत्ति लूट लिया और मौके से फरार हो गये।
घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के खैरा तिलई गांव की है जहां रात के 12 से 1 बजे के बीच एक दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी के घर पर धावा बोला। घर के सदस्यों को बंधक बनाकर 12 लाख कैश और कीमती गहनों को लूट लिया। डकैतो ने 25 लाख की संपत्ति लूट ली और हथियार लहराते मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। पीड़ित परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही झंझारपुर एसडीपीओ पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक बीके ब्रजेश, एसएचओ सुनील कुमार झा सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। हालांकि एक भी अपराधियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। पीड़ित व्यवसायी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि नीतीश की पुलिस कब तक डकैतो को गिरफ्तार कर पाती है कब तक इस मामले का उद्भेदन हो पाता है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

