ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Home / news / दोस्त ही बन गया जान का दुश्मन ! भोज का न्योता देने के...

दोस्त ही बन गया जान का दुश्मन ! भोज का न्योता देने के बहाने ले गया साथ, गोली मारकर उतरा मौत के घाट

25-Aug-2023 11:49 AM

By First Bihar

SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां दोस्त ही दोस्त का दुश्मन बन गया है। दोस्त ने पहले अपने घर में आयोजित एक भोज का न्योता देने अपने मित्र को साथ ले गया और बाद में गोलियों से भून डाला। जसिके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हर कोई इस मामले में एक्शन लेने की मांग पुलिस से करने लगे।


दरअसल,जिले के दलसिंहसराय इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुख्तियारपुर सलखनी गांव में एक युवक की उसके ही दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह युवक घरों में पेंटिंग का काम करता था। शुक्रवार को ब्राह्मण भोज के लिए वह अपने दोस्त के साथ गांव में न्योता देने के लिए गया था। मगर उसी ने मौत के घाट उतार दिया। जसिके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


बताया जा रहा है कि,  मृतक की पहचान सलनखी निवासी रामवृक्ष महतो के 28 वर्षीय पुत्र राजू महतो के रूप में की गई है। मृतक के पिता रामवृक्ष महतो ने बताया कि गांव में शुक्रवार को ब्राह्मण भोजन होना था। जिसको लेकर गांव के लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा था। राजू अपने दोस्त के साथ गांव में लोगों को न्योता देने गया था। उसी क्रम में स्कूल के बगल में स्थित एक मकान में वह न्यौता देने गया, जहां उसे गोली मार दी गई।वारदात की जानकारी उन्हें काफी देर बाद मिली। तब तक राजू की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजू के दोस्त ने ही उसे गोली मारी है। 


इधर, इस वारदात की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस घटनास्थल पर शव पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि इसे लेकर तरह-तरह की आशंका जताई जा रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।