EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
16-May-2023 08:18 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: घर में शादी की खुशियां अचानक मातम में तब्दिल हो गयी। दरअसल एक पिता ने बिटिया की शादी की तैयारी में लगे थे। किसी को शादी में दिक्कत ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया था। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए बड़े-बड़े आकर्षक पंडाल बनाये गये थे। एक सप्ताह से पंडाल बनाने का काम चल रहा था।
लेकिन शादी के एक दिन पहले आए आंधी-तूफान में सब कुछ बर्बाद हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि पंडाल तहस-नहस हो गया। पंडाल में लगे कपड़े भी उड़ गये। जब लड़की के पिता ने पंडाल का हाल देखा तो वे इसे बर्दाश्त नहीं कर सके और सदमें के कारण उनकी मौत हो गयी।
इस घटना से इलाके के लोग भी सदमे में हैं। लोगों का कहना है कि कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि शादी के लिए बने पंडाल उड़ गये और यह सदमा डॉक्टर साहब बर्दाश्त नहीं कर सके। परिजनों ने बताया कि आंधी-तूफान में पंडाल तहस-नहस हो गया था।पंडाल देखकर आने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरा परिवार काफी सदमें में है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि यह घटना होगी।