बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Feb-2020 07:51 PM
By DINESH KUMAR
NAWADA: बिहार में शराबबंदी की धज्जियां उड़ रही हैं। ये आरोप विपक्ष लगातार सरकार पर लगा रहा है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने तो यहां तक कह दिया कि बिहार के मंत्री, विधायक और अफसरों के यहां छापेमारी करा ली जाए अगर शराब नहीं मिला तो मैं राजनीति से सन्यांस ले लूंगा। मांझी की ये बात सही साबित होते दिख रही है। घर में झांकनें की भी जरूरत नहीं है चिकित्सा पदाधिकारी तो ऑफिस में ही बैठ कर शराब का नशा लूट रहे हैं।
जिला के सदर प्रखंड स्थित पीएचसी के प्रभारी डॉ अशोक प्रसाद अपने दफ्तर में ही बैठ कर शराब पीते पकड़े गए। पुलिस को सूचना मिली की डॉक्टर साहब अपने दोस्तों के साथ मिलकर शराब के मजे ले रहे हैं। पुलिस इस सूचना पर वहां पहुंची तो डॉक्टर साहब धर लिए गए।
सूचना पर नगर थाने की टीम पीएचसी पहुंची तो चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक प्रसाद पकड़े गए वहीं बाकी के अन्य लोग वहां नहीं मिले।हालांकि अस्पताल में शराब नहीं मिली लेकिन चिकित्सक नशे की हालत में थे। ब्रेथ एनेलाइजर से जांच में नशे में होने की पुष्टि हुई। इससे पहले भी नवादा समाहरणालय परिसर में भी एक कर्मचारी क़ो शराब पीते पकड़ा गया था ।