ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / दो ट्रकों के बीच बुरी तरह कुचल गई कार, शो रूम मैनेजर;...

दो ट्रकों के बीच बुरी तरह कुचल गई कार, शो रूम मैनेजर; दो लोग जख्मी

22-Jul-2024 02:42 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में एक शो रूम मैनेजर की मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना की वजह फोरलेन पर गड़ियों की अवैध पार्किंग बताई जा रही है। ताजा मामला का कांटी के सदातपुर मोड़ के पास की है जहां एक कार दो ट्रकों के बीच कुछ इस तरह कुचल गई कि कार में सवार एक एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई तो दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


बताया जा रहा है कि,घटना में शामिल मृतक कार सवार लालबाबू एक निजी मोटर्स कंपनी के शोरुम का मैनेजर था। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस की दबिश के बाद कई ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।  इस हादसे में लालबाबू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दो अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ की। 


वहीं,भीड़ में शामिल लोगों ने कहा कि फोरलेन पर अवैध कब्जे के कारण यहां अकसर दुर्घटना होती है। भीड़ ने ठोकर मारने वाले ट्रक में तोड़फोड़ भी कर दिया। आक्रोशित लोगो ने करीब डेढ़ घंटे तक बवाल किया। मृतक की पहचान कांटी इलाके के लालबाबू के रूप में हुई है। उसकी पत्नी व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। महिलाएं शव के साथ लिपटकर रोने लगीं तो पूरा माहौल गमगीन हो गया।


उधर, इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लालबाबू मोटर कंपनी के शो-रूम में मैनेजर थे। वह दो स्टाफ के साथ शो-रूम पर जा रहे थे। सदातपुर मोड़ पर जाम लगा वाहनों की कतार खड़ी थी। इसमें लालबाबू की कार भी एक ट्रक के पीछ़े रुक गई। इसी दौरान तेजी में एक ट्रक पीछे से आगे लालबाबू की कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कार आगे खड़े ट्रक में घुस गई। आगे और पीछे से कार के परखच्चे उड़ गए। 


स्थानीय लोगों ने टोल कंपनी का क्रेन बुलाकर काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लहूलुहान लालबाबू व अन्य घायलों को कार से निकाला। सभी को कांटी अस्पताल भेजा गया लेकिन, चिकित्सकों ने लालबाबू को मृत बता दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर फिर से दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को सड़क पर रखकर यातायात जाम कर दिया गया। इस क्रम में आक्रोशित लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। ठोकर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने जब्त कर ली है।