पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
01-May-2020 08:41 AM
PATNA : दो मई यानि कल मौसम विभाग ने ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पटना सहित बिहार के अन्य जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार है। पटना में पिछले 48 घटे से मौसम सामान्य है। सुबह की शुरुआत धूप के साथ हो रही है जो शाम तक बरकरार रहती है। इसकी वजह से दिन में तापमान 32 से 34 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। इसका असर का रात के तापमान भी पड़ रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का असर रात की अपेक्षा दिन के तापमान में अधिक पड़ रहा है। इसकी वजह से रात का तापमान स्थिर और दिन का अप-डाउन हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से पर एक निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान से होकर उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में आ रहा है।
मौसम विभाग की माने तो इसकी वजह से बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से एक मई को दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भभुआ, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल में मौसम सामान्य रहेगा। पटना सहित बिहार के दूसरे जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।