ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / दो हिस्सों में बंटी सहरसा से पटना जा रही ये ट्रेन, टला बड़ा...

दो हिस्सों में बंटी सहरसा से पटना जा रही ये ट्रेन, टला बड़ा रेल हादसा

11-Jan-2024 10:51 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : बिहार के सहरसा से पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन जा रही जनहित एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार देर रात दो हिस्सों में बंट गई। कोपरिया के होम सिग्नल फाटक संख्या 12 के पास जनहित एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 3 को एस 2 से जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। 


इस कारण ट्रेन दो भागों में बंट गई। ट्रेन की लगभग 13 बोगियों को लेकर इंजन आगे की तरफ निकल गया और 14 वीं बोगी एस 2 पीछे ही छूट गई। हालांकि चंद कदम आगे बढ़ने के बाद प्रेशर जीरो होने से ट्रेन की रफ्तार में ब्रेक गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। 


इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि बुधवार की देर रात 12.05 बजे जनहित एक्सप्रेस की एस 3 और एस 2 बोगी के बीच का कपलर टूट गया था। एस 2 बोगी को हटाकर जांच के लिए सहरसा कोचिंग डिपो भेजा गया है। मध्य रात्रि ढाई बजे लाइन क्लियर हो गई। साढ़े तीन बजे जनहित एक्सप्रेस पाटलिपुत्र के लिए खुली। हटायए गए कोच के यात्रियों को खाली बर्थ पर एडजस्ट करके पटना की ओर भेजा गया।