Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
06-Mar-2021 04:33 PM
DESK: दो बसों की सीधी टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घटना के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। चारों ओर चीख पुकार मच गई जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में हरियाणा रोडवेज की दो बसों में भीषण टक्कर में 5 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गये। तभी खेतों में काम कर रहे किसानों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना लोधा थाना क्षेत्र के करसुआ गांव के पास हुई। घटना के संबंध में डीएम ने बताया कि बस की टायर के फटने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं। बताया जाता है कि मृतकों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। बताया जाता है कि अलीगढ़ की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज बस का अगला चक्का अचानक फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर बिजली के पोल से टकरा गई और दूसरी तरफ आ रही हरियाणा रोडवेज की ही बस से जा टकराई।