ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / डीएम ने BDO पर FIR का दिया आदेश, सस्पेंड करने की सिफारिश

डीएम ने BDO पर FIR का दिया आदेश, सस्पेंड करने की सिफारिश

23-May-2020 08:57 PM

MUZAFFARPUR : कोरोना संकट की महामारी के बीच कई अफसरों की लापरवाही सामने आ रही है. ऐसी ही एक घटना मुजफ्फरपुर जिले से सामने आई है. जहां डीएम ने एक बीडीओ के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. महामारी के दौरान कई दिनों से ड्यूटी से गायब रहने के कारण जिलाधिकारी की ओर से यह सख्त कदम उठाया गया है.


मुजफ्फरपुर के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मोतीपुर के बीडीओ कई दिनों से गायब हैं. इस महामारी में उनकी ड्यूटी लगाई गई है और वह तकरीबन दो हफ्ते से बिना किसी सूचना के गायब हैं. इसी मामले में नाराज डीएम ने मोतीपुर बीडीओ संजय कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है.


काम और कर्त्वयों को छोड़कर 13 दिनों से लापता बीडीओ संजय कुमार सिंह को सस्पेंड करने की भी सिफारिश विभाग से की गई है. जिलाधिकारी के इस कार्रवाई के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया है. मुजफ्फरपुर के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि आरोपी बीडीओ के ऊपर महामारी एक्ट में एफआईआर किया जायेगा. इसके साथ उन्होंने जिले में सही तरीके से काम करने के लिए लापरवाह अफसरों को चेतावनी भी दी.