ब्रेकिंग न्यूज़

पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित

मधुबनी में DM की गाड़ी से कुचलकर मौत मामला: हादसे के बाद मधेपुरा डीएम कहां गए किसी को पता नहीं! दो लोगों की हुई थी मौत

22-Nov-2023 01:19 PM

By Srikant Rai

MADHUBANI: मधुबनी में मंगलवार की सुबह एनएच 57 पर फुलपरास पुरवारी टोला के पास मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीणा की गाड़ी ने मां-बेटी समेत चार को कुचल दिया था। इस हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई थी हालांकि तीन लोगों की मौत की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद से मधेपुरा के डीएम विजय प्रकाश मीणा कहां गए, किसी को इस बात की खबर नहीं है। दावा किया जा रहा है कि हादसे के वक्त डीएम जिले में ही थे।


दरअसल, 2016 बैच के आइएएस अधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने मधेपुरा में 11 अप्रैल 2023 को डीएम का पद संभाला था। राजस्थान के रहने वाले विजय प्रकाश मीणा की तैनाती प्रशिक्षण के बाद पशुपालन विभाग में निदेशक के पद पर हुई थी, उसके बाद मधेपुरा में डीएम के रूप में उनकी पोस्टिंग हुई। मंगलवार को उनकी गाड़ी से कुचलकर दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं हालां कि शुरुआती दौर में तीन लोगों की मौत की बात सामने आई थी। मधुबनी पुलिस ने दो लोगों के मौत की पुष्टि की है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, मधेपुरा डीएम की गाड़ी से जब ये हादसा हुआ तो उसके बाद कार से दो सुरक्षाकर्मी और एक व्यक्ति निकलकर बाहर आए और फिर बाइक पर सवार होकर उत्तर पूर्व की ओर भाग गए। स्थानीय लोगों का कहना है डीएम भी कार में सवार थे लेकिन यह स्पष्ट नहीं है। वहीं भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गिरफ्तार ड्राइवर के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वहीं पूरे मामले पर मधेपुरा के डीपीआरओ का कहना है कि डीएम की गाड़ी में खराबी आई थी, जिसे ठीक करवाने के लिए भेजा गया था। हादसे के वक्त डीएम मधेपुरा में ही मौजूद थे। हालांकि हादसे के बाद डीएम विजय प्रकाश मीणा कहां गए, ये भी किसी को पता नहीं है। इस मामले पर प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।