Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
06-May-2023 01:43 PM
By First Bihar
NAWADA : बिहार में शादियों के अंदर नाच- गान के दौरान सबसे अधिक चर्चा डीजे पर डांस को लेकर होती है। ऐसा कहा जाता है कि, बिहार में बिना डीजे पर डांस किए शादी सफल ही नहीं माना जाता है। लेकिन, कभी- कभी डीजे पर डांस को लेकर इतना विवाद बढ़ जाता है कि मामला अलग बन जाता है और फिर शादी का माहौल गम के तब्दील हो जाती है। अब एक ऐसा ही मामला नवादा से निकल कर सामने आया है। जहां डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर बाराती और घराती आपस में भीड़ गए। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल बताए जा रहे।
दरअसल, जिले हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात में मनपसंद गाना नहीं बजने पर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। यह घटना रजौली थाना के उस्मान गांव की है। जहां हिसुआ थाना क्षेत्र के धनवा गांव से बारात आई थी। जिसमें डीजे की धुन पर बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान उस्मान गांव के कुछ लोग अपने मनपसंद गाना बजाने का फरमाइश करने लगे, जिसके बाद बराती और घराती में तू-तू मैं-मैं हो गई। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई और देखते-देखते मारपीट होने लगी। जिसमें एक युवक की मौत हो गयी।
वहीं, इस मारपीट के दौरान उस्मान गांव के बैजनाथ यादव के 35 साल के बेटे अरविंद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में विजय यादव की 40 साल की पत्नी उर्मिला देवी, धर्मेंद्र यादव और रंजन कुमार बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में कराया जा रहा है।
इधर, इस घटना को लेकर घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष सरोज अख्तर दल बल के साथ गांव पहुंचे। सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। एसडीपीओ पंकज कुमार दल बल के साथ शनिवार की सुबह उस्मान गांव पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है।