बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
22-Aug-2024 03:12 PM
By First Bihar
DESK: बरसात के मौसम में जहरीले सांप घर में आकर छिप जाते हैं जिसकी भनक तक नहीं लगती है और लोग सर्प दंश के शिकार हो जाते हैं। पिछले दिनों हमने दिखाया था कि कैसे एक कोबरा वॉशिग मशीन में छिपकर बैठा था। आज जो बताने जा रहे हैं वो भी हैरान करने वाली है।
दरअसल घर में बिछाये गये पलंग के अंदर बने बॉक्स में एक विशालकाय अजगर बैठा हुआ था। जब घर के सदस्य बॉक्स के अंदर से कुछ सामान निकालने के लिए उसे खोले तो सामने विशालकार अजगर को देखकर घबरा गये। 8 फीट लंबे अजगर को कुंडली मारकर बैठा देख घरवालों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी।
जिसके बाद मौके पर आई टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया। मध्य प्रदेश के खरगोन जिला से करीब 90 किलोमीटर दूर स्थित बड़वाह वन रेंज कारियामल स्थित एक घर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब पलंग के अंदर बड़े अजगर को बैठा लोगों ने दिखा। पलंग में अजगर होने की बात आग की तरह फैल गयी जिसके बाद देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दिये जाने के बाद अजगर को पकड़ टीम उसे अपने साथ ले गयी।
सोसायटी फॉर एनिमल एंड वेलफेयर के सदस्यों ने 8 फीट लंबे मादा अजगर(इंडियन रॉक पाइथॉन) का रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने वापस अजगर को जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि बरसात के मौसम में आए दिन जहरीले सांप और अजगर निकलता रहता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत हैं।