सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
07-Jun-2022 03:26 PM
PATNA: देश में बदलाव की जरूरत है ऐसा तभी संभव है जब मोदी सरकार से देश को छुटकारा मिलेगा। यह बातें भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल अभी देखने को मिल रहा है वह बेहद चिंताजनक है।
भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने जिस तरह का माहौल देश में बनाया है। हिन्दू और मुस्लिम के नाम पर झगड़े देश में झगड़े हो रहे है। देश में पहले ऐसी स्थिति नहीं थी। देश बड़े आर्थिक संकट से जुझ रहा है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। अब देश में बदलाव की जरूरत है। मोदी सरकार से छुटकारा पाना बेहद जरूरी है। ऐसा तब ही हो पाएगा जब देश को बचाने के लिए बड़ा गठबंधन बने।
दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बीजेपी के नेता विवेकानंद का नाम लेते हैं लेकिन उनकी सोच और दर्शन से कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी के लोग केवल नफरत की राजनीति करते हैं। नफरत की भाषा पर गंभीरता से रोक लगानी चाहिए। दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि हम मांग करते है कि नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल को तल्का गिरफ्तार किया जाए। नफरत फैलाने वाले ऐसे लोगों की जगह टीवी चैनलों पर नहीं है बल्कि ऐसे लोगों की जगह जेल में है। दीपांकर भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि बिहार और देश को यदि बचाना है तो बड़ा गठबंधन चाहिए। बिहार की जनता ने को बिहार विधानसभा चुनाव में ही परिवर्तन के संकेत भी दिये थे। आने वाले दिनों में यह संकेत और मजबूत होगा।