ब्रेकिंग न्यूज़

11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार

Home / news / दिल्ली से दरभंगा एंबुलेंस से आए शख्स को निकला कोरोना, संपर्क में आए...

दिल्ली से दरभंगा एंबुलेंस से आए शख्स को निकला कोरोना, संपर्क में आए 13 लोगों को किया गया आइसोलेट

29-Apr-2020 09:36 AM

By Prashant

DARBHANGA : दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन ने कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने पर प्रशासन द्वारा उनके संपर्क में आये सम्पर्क में आये कुल 13 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराते हुए उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा है। उन्होनें बताया कि दिल्ली से ये शख्स एबुलेंस से अपने गांव पहुंचा था। बाद में वह रिक्शे से दरभंगा शहर पहुंचा। डीएम ने बताया है की कोरोना पोजिटिव मरीज की समुचित इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में की जा रही है। वही सभी लोग लॉक डाउन नियम का पालन करते हुए, अपने घर में ही रहने को कहा गया है। वहीं प्रशासन ड्रोन से प्रभावित इलाकों पर नजर रख रहा है।


डीएम ने बताया कि उक्त मरीज 22 अप्रैल की रात्रि में दिल्ली से एम्बुलेंस पर अपने गांव शोभन पहुंचा था। अगले दिन वह रिक्शा पर सवार होकर दरभंगा नगर निगम अवस्थित मकान पहुंचा। जिसके बाद उक्त व्यक्ति तथा रिक्शे वाले के सम्पर्क में आये सभी 13 लोगों को पहचान कर उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया की कोरोना मरीज के गांव एवं मिस्कार टोला को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। वही स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा घर-घर स्क्रीनिंग की जा रही है।


डॉ त्यागराजन ने जिलावासियों से अपील की है कि अगर आपके क्षेत्र में कोई बाहरी लोग आते है, तो इसकी सुचना तुरंत प्रशासन को दे। ताकि उक्त व्यक्तियों को  क्वारंटाइन सेन्टर में रखकर उसकी जांच की जा सके। ऐसा नहीं करने पर वे व्यक्ति अगर संक्रमित है, तो समाज के लिए खतरा बन सकता है। वही उन्होंने कहा की उन इलाको को  सैनिटाइज कराते हुए, ड्रोन की माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। वही उन्होंने कहा की कल से उन क्षेत्रो में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा तथा आवश्यक वस्तुओं के लिए ठेला को घुमाया जायेगा।