मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
17-Apr-2022 08:55 AM
DELHI : हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान जो हमला हुआ उसके बाद जहांगीर पुरी में जबरदस्त उपद्रव देखने को मिली थी. दिल्ली के जहांगीरपुरी में शनिवार की शाम हुई हिंसा के बाद पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी. रात भर दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर कैंप करते रहे. लेकिन आज सुबह भी जहांगीरपुरी में तनाव को महसूस किया जा सकता है. हालांकि हालात काबू में है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों से फीडबैक लिया है. जो लोग इस हिंसा में शामिल हैं इसके लिए जांच भी शुरू कर दी गई है. हिंसा की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 15 लोगों को हिरासत में लिया है. इन सभी से पूछताछ की जा रही है. दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के मुताबिक हालात पर काबू पा लिया गया है. लोगों से फेक न्यूज़ से सावधान रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ये एक पारंपरिक जुलूस था और पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात थे, लेकिन कुशल सिनेमा हॉल के पास शोभा यात्रा के पहुंचते ही दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. हिंसा को रोकने की कोशिश में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी घायल हो गए.शोभायात्रा में चल रहे लोगों के ऊपर पत्थरबाजी और छिटपुट आगजनी की बात सामने आई है.
दिल्ली में शनिवार को हुई हिंसा के बाद एक तरफ जहां हाई अलर्ट की स्थिति बनी हुई है. सभी इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है. वहीं यूपी से लगने वाली सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है. यूपी सरकार ने भी दिल्ली से जुड़ने वाली सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है. यूपी के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार के मुताबिक दिल्ली की घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है. पुलिस को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर एक्शन लेने और अफवाह फैलाने वालों माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है.