ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड का उद्घाटन आज, CM नीतीश करेंगे शुभारंभ

दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड का उद्घाटन आज, CM नीतीश करेंगे शुभारंभ

30-Nov-2020 08:17 AM

PATNA : उत्तर और दक्षिणी बिहार को जोड़ने वाले दीघा  एलिवेटेड रोड की आज शुरुआत हो जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे. इस रोड के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार का संपर्क राजधानी पटना में प्रवेश किए बगैर हो पाएगा. मुख्यमंत्री आज दोपहर 12:30 बजे एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे. खगौल लख पर समारोह का आयोजन किया गया है.

राज्य सरकार की इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के शुरू होने का इंतजार लंबे अरसे से किया जा रहा था. दीघा एम्स एलिवेटेड प्रोजेक्ट की लंबाई 12.27 किलोमीटर है और इसके निर्माण पर 1289 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं इस नई सड़क के बनने से राजधानी पटना में गाड़ियों का दबाव कम होगा. अब उत्तर बिहार से दक्षिण की तरफ जाने वाली गाड़ियां बगैर पटना की ट्रैफिक जाम को झेलते हुए बाहर से ही इस एलिवेटेड रोड़ का इस्तेमाल करते हुए निकल पाएंगे. साल 2013 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था और अब 7 साल बाद यह प्रोजेक्ट पूरा हुआ है.

 खास बात यह है कि दीघा से एलिवेटेड रोड को बेली रोड से जोड़ने की कार्ययोजना भी तैयार कर ली गई है. मुख्यमंत्री जब आज एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन करेंगे उसके बाद बेली रोड से एम्स एलिवेटेड रोड को जोड़ने की योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इसके अलावा मुख्यमंत्री जी  आज आर ब्लॉक फोरलेन सड़क का भी निरीक्षण करेंगे. इस परियोजना को भी अगले 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.