ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद

कॉलगर्ल सप्लायर के पास मधेपुरा एसपी का मोबाइल मिलने का मामला: DIG शिवदीप लांडे ने दिए जांच के आदेश, कमेटी गठित

कॉलगर्ल सप्लायर के पास मधेपुरा एसपी का मोबाइल मिलने का मामला: DIG शिवदीप लांडे ने दिए जांच के आदेश, कमेटी गठित

04-Sep-2022 12:31 PM

SAHARSA : कॉलगर्ल सप्लायर के पास से मधेपुरा एसपी का मोबाइल बरामद होने के मामले में जांच कमेटी का गठन किया गया है। कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप दरअसल मधेपुरा में एक महिला से पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में महिला ने बताया है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है। महिला ने मधेपुरा डीएसपी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब डीआईजी शिवदीप लांडे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।


मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्ययी टीम में सुपौल एसपी डी. अमरकेश, सहरसा डीएसपी एजाज हफीज मणि और मधेपुरा के पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार शामिल हैं। डीआईजी शिवदीप लांडे ने 36 घंटों के भीतर जांच कमेटी को अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। डीआईजी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि मधेपुरा के मुख्यालय डीएसपी पर लगे गंभीर आरोपों से पुलिस की छवि धूमिल हुई है।


दरअसल, मधेपुरा में महिला से पुलिस पूछताछ का जो वीडियो वायरल हुआ है वह विस्फोटक है. बताया जा रहा है कि महिला से सहरसा के डीआईजी ऑफिस में पूछताछ की जा रही थी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है. इस पूछताछ में महिला मधेपुरा पुलिस के आलाधिकारियों को नंगा कर दे रही है. कॉलगर्ल सप्लाइ करने वाली महिला ने वीडियो में बताया है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लड़कियों की सप्लाई करती रही है. लड़की सप्लाई के एवज में उसे जो पैसे मिलते थे उसकी भी जानकारी दे रही है।


वायरल वीडियो में महिला बताती है कि उसने मधेपुरा के डीएसपी साहब को एक लड़की सप्लाई किया था. महिला बता रही है कि मधेपुरा सदर अस्पताल के सामने डीएसपी मुख्यालय के आवास पर वह एक लड़की को भेजती थी. डीएसपी साहब के पास कई दफे लडकी भेजी गयी. पहली बार तो उन्होंने पैसे दिये थे लेकिन बाद में पैसा नहीं दिया. इसके बाद लड़की मोबाइल उठा कर ले आयी. महिला कह रही है कि डीएसपी की कोठी पर जो लडकी गयी थी उसने ही वहां से मोबाइल लाकर उसे दिया था।  


वीडियो में महिला बता रही है कि वह कई पुलिस अधिकारियों को लडकी सप्लाई करती रही है. उसने ये भी बताया कि मधेपुरा के डीएसपी साहब का क्या रेट था. महिला बता रही है कि डीएसपी साहब जब लड़की को एक घंटे के लिए अपनी कोठी में रखते थे तो उसका रेट 300 रूपया था. अगर लड़की को दो-तीन घंटे के लिए रोका गया तो उसका रेट 500 रूपया था. पहली बार डीएसपी साहब ने 300 रूपया दिया था तो लड़की ने उसे 100 रूपये कमीशन दिया था. लेकिन पहली बार के बाद डीएसपी ने फिर कभी पैसा ही नहीं दिया. तभी लड़की उनके घर से मोबाइल उठा ले आयी। 


दरअसल लडकी जो मोबाइल लेकर भाग गयी थी वह मधेपुरा के एसपी का मोबाइल था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधेपुरा एसपी राजेश कुमार हाल में ही छुट्टी पर गए थे. पुलिस मुख्यालय के आदेश के मुताबिक उन्होंने मुख्यालय डीएसपी अमरकांत चौबे को एसपी का चार्ज सौंप दिया था. मधेपुरा एसपी ने सरकारी मोबाइल भी डीएसपी को सौंपा था. इसी बीच डीएसपी ने कॉलगर्ल को अपने आवास पर बुलाया था. उसे पैसे नहीं मिले तो वह तकिये के नीचे रखा एसपी का मोबाइल लेकर चली गयी। 


ये सारा खेल सहरसा के डीआईजी शिवदीप लांडे की सक्रियता से उजागर हुआ. शिवदीप लांडे ने उसी दौरान मधेपुरा एसपी के मोबाइल नंबर पर कॉल किया था. लेकिन मोबाइल नंबर बंद मिला. एसपी का सरकारी मोबाइल बंद देख डीआईजी को शक हुआ. उन्होंने एसपी के मोबाइल का लोकेशन चेक कराया. पता चला कि मोबाइल सहरसा में है. मधेपुरा के एसपी के मोबाइल का लोकेशन सहरसा में देख डीआईजी शिवदीप लांडे हैरान रह गये।


डीआईजी के निर्देश पर उस मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया और फिर मोबाइल के साथ महिला को पकड लिया गया. महिला को पूछताछ के लिए डीआईजी के कार्यालय में लाया गया. पूछताछ के दौरान महिला ने जो बताया वह हैरान करने वाला था. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में सनसनी है. लेकिन कोई पुलिस अधिकारी इस मसले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।