ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

DIG मनु महाराज ने की बड़ी कार्रवाई, मात्र 150 रुपये में बिकने वाले दारोगा को गिरफ्तार करने का आदेश

08-Aug-2019 06:28 PM

By 7

MUNGER : कोतवाली थाना के दारोगा से जुड़े घूस लेने के मामले में मुंगेर DIG मनु महाराज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा शंकर प्रसाद को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है. कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवाने गई एक लड़की के सामने घूसखोर दारोगा ने महज 150 रुपये में अपना ईमान बेच दिया. लड़की ने इस घटना का खुद वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा है. यह मामला सामने आने के बाद बिहार पुलिस की ईमानदारी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. डीआईजी मनु महाराज जांच के आदेश जारी करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है. दारोगा कैमरे में महज 150 रुपए लेते पकड़ा गया है. घूसखोरी का ये पूरा खेल थाना परिसर में हुआ जहां आरोपी दारोगा ने लड़की को बुलाकर कैरेक्टर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के नाम पर अवैध राशि की वसूली ली. बताया जा रहा है कि 31 जुलाई को शहर के आजाद चौक की रहने वाली एक लड़की के मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने कहा मैं कोतवाली थाना से बोल रहा हूं. कैरेक्टर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए एसपी ऑफिस से आपका कागज हमारे पास आया है. आप थाना में आ जाइये. लड़की थाने में दारोगा साहब से मिली और कहा कि, सर मेरा काम कर दीजिए. तब उस पुलिस वाले ने लड़की से 300 रूपये की डिमांड की. दारोगा की डिमांड पर लड़की ने कहा कि पैसा किस बात का दें तो पुलिस वाले ने कहा बिना खर्चा-पानी का काम नहीं होगा. पेपर वापस एसपी कार्यालय भेज देंगे. तब लड़की ने कहा कि सर मुझे इसकी बहुत जरूरत है. मैं बहुत गरीब हूँ. फॉर्म अप्लाई करने के लिए कैरेक्टर सर्टिफिकेट बनवा रही हूँ. तब दारोगा ने कहा कि 200 रूपया दो. ना-हां में बात 150 रूपए में तय हुई और लड़की ने पैसा दे दिया. पैसे मिलने के बाद दारोगा जी ने कहा कि एसपी कार्यालय के काउंटर पर से प्रमाण पत्र एक दो दिनों में मिल जायेगा. लड़की काफी हिम्मतवाली थी लिहाजा उसने पैसा देते हुए इस पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस के वरीय अधिकारी भी चकित रह गए. डीआईजी मनु महाराज ने मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी और सम्बंधित अधिकारियों को जांच का आदेश देते हुए कार्रवाई करने की बात कही है. मुंगेर से सैफ अली की रिपोर्ट