ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

धरना-प्रदर्शन करने वाले नियोजित शिक्षक सावधान: फोटो-वीडियो देख कर पहचान कर रहा शिक्षा विभाग, 16 टीचर को नोटिस जारी

धरना-प्रदर्शन करने वाले नियोजित शिक्षक सावधान: फोटो-वीडियो देख कर पहचान कर रहा शिक्षा विभाग, 16 टीचर को नोटिस जारी

20-Jul-2023 06:27 PM

By First Bihar

PATNA: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए आंदोलन कर रहे नियोजित शिक्षकों पर सरकार ने गाज गिराना शुरू कर दिया है. पटना में 11 जुलाई को नियोजित शिक्षकों ने धरना दिया था. शिक्षा विभाग उस धरने का फोटो-वीडियो देख कर आंदोलन करने वाले शिक्षकों की पहचान कर रहा है. पहचान में आने वाले शिक्षकों पर गाज गिराने का काम भी शुरू हो गया है. इसी क्रम में 16 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये. 


पटना में आंदोलन में शामिल 16 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है. इन सारे शिक्षकों की पहचान धरना-प्रदर्शन के फोटो से की गई है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने आंदोलन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है. इसके बाद पटना के डीईओ ने 16 शिक्षकों की पहचान कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है. स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. पटना के डीईओ ने शिक्षकों को नोटिस जारी किये जाने की पुष्टि की है.


पटना में जिन शिक्षकों पर गाज गिरी है उनमें 9 माध्यमिक स्कूल के तो 7 मध्य विद्यालयों के टीचर हैं. उनको जारी नोटिस में कहा गया है कि 11 जुलाई को पटना में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने संबंधी फोटोग्राफ मिला है. नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति नियमावली में स्पष्ट है कि उन्हें सरकार के विरोध मं  आंदोलन करने की इजाजत नहीं है. आसे शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश प्राप्त है. ऐसे में आप सभी तुरंत जवाब दें कि क्यों नहीं सरकार विरोध काम करने के आरोप में आप सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाये और इसके लिए आपके नियोजन इकाई को प्रतिवेदित कर दिया जाये. 


कई और शिक्षकों पर गिरेगी गाज

शिक्षा विभाग के सूत्रों के मुताबिक 11 जुलाई को पटना में नियोजित शिक्षकों के धरना प्रदर्शन के फोटो और वीडियो की गहन जांच की जा रही है. उसमें कई और शिक्षकों की पहचान हुई है जिसकी पुष्टि की जा रही है. ऐसे में कार्रवाई की जद में और भी शिक्षक आ सकते हैं . फिलहाल पटना जिले के जिन माध्यमिक शिक्षकों पर कार्रवाई हुई उनमें अजय कुमार सिंह, विजय कुमार निराला, आदिल सरवर, वीरेन्द्र यादव,  इबरार आलम, अनिल रजक, रजिचंद यादव, राजेश बाल्मीकि और संजीत कुमार शामिल हैं. वहीं मध्य विद्यालय के शिक्षकों में नवीन ठाकुर, रजनीश भारती, संतोष पासवान, माजुद्दीन, जीतेन्द्र कुमार, नवीन कुमार चौधरी और अजय कुमार चौधरी पर कार्रवाई हुई है.