बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
16-Mar-2023 12:51 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में रामचरितमानस को लेकर उठा विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ शिक्षा मंत्री ग्रंथ लेकर सदन पहुंच रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री सदन में जवाब देने के लिए खड़ा होते ही बिहार के विपक्ष में बैठी पार्टी कार्यवाही का विरोध कर वॉक आउट कर दिया जाता है। इतना ही नहीं उनके ही सरकार में सहयोगी पार्टी के तरफ से भी यह कहा जाता है कि सदन इन बातों पर चर्चा को लेकर नहीं संचालित हो रही है। इस बीच अब इस मामले को लेकर जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने एक बार फिर से प्रतिक्रिया जाहिर की है।
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि, सदन लोकतंत्र का मंदिर होता है। इसके अंदर हम शपथ लेते हैं कि,हमलोग जाती और धर्म से उठकर काम करेंगे। लेकिन, इसके बाद जब हम बाहर निलकते हैं और किसी जातीय सम्मेलन और धार्मिक सम्मलेन में हिस्सा लेते हैं तो कई ऐसे बातें आती है जिसे नहीं उठाना चाहिए। ऐसे सवाल महज एक दिमागी जहर होता है जिसे तुरंत दूर कर देना चाहिए।
इसके आगे नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री क्या कहना चाहते हैं वह मैं नहीं समझता। लेकिन हम आज इतना ही कहेंगे कि यह देश संविधान से चलता है कोई रामचरितमानस, कुरान शरीफ, या बाइबल से नहीं। इसलिए इसको उदाहरण के तौर पर प्रस्तुत कर कोई तर्क- वितर्क करें तो यह उचित नहीं हो सकता।
इधर, तेजस्वी के तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किए गए याचिका पर नीरज कुमार ने कहा कि अगर हम पर कोई आरोप लगा है तो हमें अधिकार है न्यायालय में जाने का इसमें कौन सी बड़ी बात है। वो अपने अधिकार के तहत काम कर रहे हैं,इसलिए इस बारे में कुछ भी बोलना उचित नहीं है।