ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / news / धान समेत 14 खरीफ फसलों की MSP को मंजूरी, दूसरी कैबिनेट मीटिंग में...

धान समेत 14 खरीफ फसलों की MSP को मंजूरी, दूसरी कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार ने किसानों को फिर दिया तोहफा

19-Jun-2024 08:44 PM

By First Bihar

DESK: PM मोदी की अध्यक्षता में 19 जून को कैबिनेट की दूसरी मीटिंग हुई। 18 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के बैंक खाते में 17वीं किस्त के तहत 2-2 हजार रुपये भेजी गई और आज दो दिनों के भीतर मोदी सरकार ने किसानों को डबल तोहफा दिया है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक हुई जिसमें धान, बाजरा, मक्का, कपास, ज्वार, रागी समेत 14 खरीफ फसलों की एमएसपी को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 117 रुपये बढ़ाया गया है। अब 2300 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक 18 जून को हुई थी। इस दिन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के बैंक खाते में 17वीं किस्त भेजी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से लाभूक किसानों के बैंक खाते में किस्त के दो हजार रूपये हस्तांतरित किए। बता दें कि किसानों को 6 हजार रुपया साल में तीन किस्त में दिया जाता है। 18 जून को किसानों को 2000-2000 रूपया दिया गया था और आज फिर किसानों को तोहफा मिला है।