वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस Bihar Haj medical camp: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत: एक ही दिन में होगी मेडिकल जांच और रिपोर्ट, जानिए कब-कहां लगेंगे कैंप BIHAR NEWS : बिहार में प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा Ias couple: LBSNAA से शुरू हुई मुलाकात, महाकुंभ में गहरी हुई दोस्ती; अब शादी के बंधन में बंधी पटना में पोस्टेड यह महिला IAS Bihar police incident : बिहार में पुलिस और जनता में हिंसक झड़प, थानेदार घायल; बंधक छुड़ाने गई टीम खुद फंसी Bihar Dsp News: ट्रेनी DSP ने कौन सा कांड किया, जिसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंची ? सरकार ने प्रशिक्षु डीएसपी को... Bihar Jobs 2026 : बिहार में इस साल आने वाला है 1.50 लाख नई नौकरियां, अलग-अलग विभागों में वैकेंसी भेजी गई; अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3 दोस्तों की उठी अर्थी, किसी तरह चौथे युवक की बची जान Bihar news : रफ़्तार का कहर ! इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल
15-Feb-2023 04:01 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: धान की खरीद अब तक नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने आज धान क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा मचाया और धान को आग के हवाले कर दिया। इसस दौरान क्रय केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी। जिसके बाद जिला प्रशासन को इस बात की सूचना दी गयी।
बेगूसराय में धान की अधिप्राप्ति नहीं होने से नाराज किसानों ने पैक्स के के सामने ही धान जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। सहकारी समिति के धान क्रय केंद्र पर आज किसानों ने जमकर हंगामा किया। धान की खरीदारी न के किए जाने व खरीदारी में अनियमितता का आरोप लगाया।
दरअसल धन अधिप्राप्ति का आज अंतिम दिन था, जिस वजह से दर्जनों किसान ट्रैक्टर पर धान की बोरियों लेकर पैक्स में बेचने पहुंचे थे लेकिन पैक्स के द्वारा धान की अधिप्राप्ति नहीं की गई। क्योंकि सरकार द्वारा खरीदारी के लक्ष्य को पहले ही पूरा करा कर लिया गया था इस वजह से किसानों का धान नहीं खरीदा गया। इससे नाराज किसानों ने पैक्स के सामने ही धान की बोरियों आग में डालकर जलाने लगे।
आप तस्वीर में देख सकते हैं किसान ट्रैक्टर के साथ धान बेचने पहुंचे थे लेकिन जब उनका धान नहीं खरीदा गया तो आग में धान की बोरियां को जलाने लगे। मटिहानी प्रखंड के साफापुर पैक्स के अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि साफापुर पंचायत का 1281 क्विंटल लक्ष्य निर्धारित था जो एक महीना पहले ही पूरा हो गया। लक्ष्य बढ़ाने के लिए कई बार जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया लेकिन लक्ष्य नहीं बढ़ाया गया।
इस वजह से धान की खरीदारी नहीं की जा रही है इसी से नाराज किसान यहां पर बेचने पहुंचे थे और जब नहीं खरीदा गया तो आग के हवाले करने लगे। पैक्स अध्यक्ष के द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गई है अब देखना होगा कि किसानों की धान खरीदी जाती है या नहीं।