ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / धमकी देते हैं बीजेपी के बड़े नेता! सहनी बोले- कुछ भी कर लें...

धमकी देते हैं बीजेपी के बड़े नेता! सहनी बोले- कुछ भी कर लें निषाद समाज नहीं टूटने वाला

22-Aug-2023 03:13 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी इन दिनों संकल्प यात्रा पर हैं। इस दौरान वे विभिन्न जिलों का दौरा कर निषाद समाज के लोगों को एकजुट होने का संकल्प दिलवा रहे हैं। इसी बीच मुकेश सहनी ने बड़ी बात कह दी है। सहनी ने कहा है कि बीजेपी के बड़े नेता उन्हें धमकी दिया करते थे और कहते थे कि बात मान लीजिए नहीं तो आपके जैसा निषाद का दूसरा नेता खड़ा कर देंगे।


मुकेश सहनी ने कहा है कि वे भी चाहते हैं कि उनके समाज का नेता आगे बढ़े और देश का प्रधानमंत्री बने। सहनी समाज के नेता को मुख्यमंत्री बने, इससे हमें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से एमएलसी नहीं बनाया और किसी दूसरे निषाद के बेटा को एमएलसी बना दिया लेकिन इससे हमें कोई तकलीफ नहीं। उनका ये भी कर्तब्य है कि हमारा भी उधार लौटा दें और उनको भी बनाना चाहिए लेकिन ये क्या बात हो गई कि हमरा हक छीनकर समाज के दूसरे बेटा को दे दिया।


सहनी ने कहा कि अगर सरकार निषाद समाज को अरक्षण दे देती है तो वे उसकी सभी बात मानने को तैयार हैं। लेकिन बीजेपी के लोग धमकी देते हैं कि मेरी जगह किसी और को निषाद समाज का नेता बना देंगे और विधान परिषद में सहनी समाज के नेता को विरोधी दल का नेता बना देंगे। बीजेपी वाले कुछ भी कर लें लेकिन निषाद समाज एकजुट रहेगा और वह टूटने वाला नहीं है।