ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा

Home / news / ‘देवी-देवता के विरोध में नहीं बल्कि शिक्षा को लेकर पोस्टर लगाया’ विवाद बढ़ने...

‘देवी-देवता के विरोध में नहीं बल्कि शिक्षा को लेकर पोस्टर लगाया’ विवाद बढ़ने के बाद आरजेडी विधायक की सफाई

01-Jan-2024 04:03 PM

By First Bihar

PATNA: डेहरी से आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल के पहले दिन विधायक ने राबड़ी आवास के बाहर विवादित पोस्टर लगाकर सियासत को गर्म कर दिया। विवादित पोस्टर को लेकर राबड़ी आवास के बाहर राजद कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख राबड़ी आवास में मौजूद विधायक फतेह बहादुर को सामने से आकर सफाई देनी पड़ी। विधायक ने कहा कि उन्होंने देवी देवताओं को लेकर नहीं बल्कि शिक्षा को लेकर पोस्टर लगाया था।


विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि जो पोस्टर उन्होंने राबड़ी आवास के बाहर लगाया है वह किसी देवी-देवता को लेकर नहीं है बल्कि शिक्षा को लेकर पोस्टर लगाया है। हम भारत के बच्चों के हाथों में किताब और कलम देखना चाहते हैं। पोस्टर में लिखी गई बातें मेरी नहीं बल्कि सावित्री बाई फुले की तरफ से कही गई है।उनकी लाइन को ही पोस्टर में लिखा गया है। 


उन्हीं बातों को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने भी कहा था। उन्होंने कहा था कि मंदिर की भीड़ जिस दिन स्कूलों की तरफ घूम जाएगी उस दिन भारत को महान बनने से कोई रोक नहीं सकता है। वही बात हमारे नेता तेजस्वी यादव भी कहते हैं कि हम कमल और किताब बांट रहे हैं तो वे लोग तलवार बांट रहे हैं। सावित्री बाई फुले की जयंती मनाने का यही मकसद है कि सभी दलित और पिछड़े समाज के बच्चों के हाथ में किताब और कलम हो।