बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH-139 किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?
19-Nov-2024 06:48 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के देवघर से आ रही है जहां जसीडीह में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। ट्रक से टकराने के बाद पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी डिरेल हो गयी। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। ट्रक पर Asbestos लदा हुआ था जो टक्कर के बाद टूट कर बिखर गया।
हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर नावाडीह रोहिणी के पास आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन की एक ट्रक से टक्कर हो गयी। जिसके बाद ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गयी। ट्रेन और ट्रक की जोरदार टक्कर में ट्रक काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
इस घटना के बाद हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गेटमैन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद गेटमैन फरार हो गया है। वही ट्रक का ड्राइवर और खलासी भी मौके से नौ दो ग्यारह हो गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची है। इस घटना में ट्रेन की एक बोगी डिरेल हुई है जिसे पटरी पर लाने और रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम जारी है।




