राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
19-Apr-2020 07:21 AM
DELHI : कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है. जानलेवा कोरोना ने सबसे नन्ही जान को भी नहीं बख्शा. देश के सबसे छोटे कोरोना संक्रमित डेढ़ माह के मासूम की मौत हो गई. दिल्ली के कलावती सरन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती डेढ़ माह के कोरोना संक्रमित ने शनिवार को दम तोड़ दिया. एक दिन पहले ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.
बच्चे का पिता भी कोरोना संक्रमित हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में ही भर्ती 10 माह का एक और कोरोना संक्रमित हो गया है. बताया जा रहा है कि सबसे पहले अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में काम करने वाले एक डॉक्टर कोरोना की जद में आए थे. इसके बाद दो नर्स में भी इसकी पुष्टि हुई थी.
वहीं मुंबई के पालघर जिले के वसई-विरार में महज आठ दिन के नवजात शिशु के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. वहीं नवजात की मां कोरोना निगेटिव पाई गई है.