इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ
22-May-2020 09:14 AM
DELHI : देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या एक लाख 18 हजार के आंकड़े को पार कर गयी है। वहीं अब तक पैतीस सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा अभी-अभी जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या 118447 लाख पहुंच गयी है। जबकि कोरोना से अब तक देश के अंदर 3583 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अभी भी 66330 एक्टिव केस मौजूद हैं।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश भर में कोरोना वायरस संक्रमण के 6088 नये मामले सामने आये हैं। जबकि इस बीमारी की वजह से 148 लोगों की मौत हुयी है। इस बीमारी से अबतक ठीक होने वालों की संख्या 48 हजार 533 हो गयी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1454, गुजरात में 773, मध्य प्रदेश में 270, पश्चिम बंगाल में 259, राजस्थान में 151, दिल्ली में 194, उत्तर प्रदेश में 138, आंध्र प्रदेश में 53, तमिलनाडु में 94, तेलंगाना में 45, कर्नाटक में 41, पंजाब में 39, जम्मू-कश्मीर में 20, हरियाणा में 15, बिहार में 11, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 7, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है।