दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Nov-2019 06:33 AM
DELHI : 1 दिसंबर से देश के सभी टोल कैशलेस होने जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका ऐलान कर दिया है। गडकरी ने कहा है कि देशभर के सभी टोल प्लाजा को कैशलेस करने के लिए नवंबर महीने के आखिरी दिन की डेडलाइन रखी गई है, 1 दिसंबर से सभी टोल कैशलेस हो जाएंगे।
अब कोई भी गाड़ी बिना फास्टैग के टोल पर नहीं कर पाएगी। अगर किसी ने अब तक फास्टैग नहीं खरीदा है तो केंद्र सरकार ने उसके लिए सुनहरा मौका दिया है। 1 दिसंबर के पहले कोई भी व्यक्ति मुफ्त में फास्टैग खरीद सकता है। अब तक फास्टैग लेते समय सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 150 रुपये लिया जाता है।
देशभर के टोल प्लाजा को कैशलेस करने के लिए एनएचएआई ने पूरी तैयारी कर ली है। एनएचएआई के नेटवर्क में कुल 537 टोल प्लाजा है। इनमें से केवल 17 ही ऐसे होंगे जो 30 नवंबर के बाद फास्टैग से लैस नहीं होंगे बाकी सभी टोल पर फास्टैग सुविधा उपलब्ध होगी और इलेक्ट्रॉनिक तरीके से टोल की वसूली की जाएगी।