Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
22-Jul-2021 11:03 AM
DESK : देश के बड़े मीडिया समूह में शुमार किए जाने वाले भास्कर ग्रुप के मालिकों के घर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. आयकर विभाग के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आधी रात के वक्त कंपनी के सभी कार्यालयों के साथ-साथ मालिकों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई. इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग की छापेमारी फिलहाल भास्कर के नोएडा जयपुर और अहमदाबाद कार्यालय पर की गई है.
भास्कर समूह के खिलाफ इनकम टैक्स की यह बड़ी कार्रवाई है. भास्कर के दफ्तर में मौजूद सभी कर्मियों के फोन को भी जब्त कर लिया गया है. किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं है. आयकर विभाग को ऐसा लगता है कि भास्कर प्रबंधन से जुड़े लोगों ने टैक्स की चोरी की है. ईडी और लोकल पुलिस का भी सपोर्ट लेकर पहुंची. आयकर विभाग की टीम सर दस्तावेज की जांच कर रही है. छापेमारी में 100 से ज्यादा अधिकारियों और कर्मियों को शामिल किया गया है.
भास्कर समूह की पहचान एक ऐसे मीडिया हाउस के तौर पर रही है, जो बेबाकी से अपनी खबरें और रिपोर्ट पाठकों तक के पहुंचाता है. भास्कर समूह पर छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने अब सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए लिखा है. "रेड जीवी जी, प्रेस की आज़ादी पर कायरतापूर्ण हमला ! दैनिक भास्कर के भोपाल, जयपुर और अहमदाबाद कार्यालय पर अब इनकम टैक्स के छापे । लोकतंत्र की आवाज़ को “रेडराज” से नही दबा पाएँगे।"
राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि "जब जब साहेब डरते हैं, तब तब “रेड” वो करते हैं !"