दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Jun-2021 04:38 PM
DESK: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम कोरोना पॉजिटिव पाये गये। रेप और हत्या के दोषी राम रहीम इन दिनों रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे हैं। मेदांता के कोरोना वार्ड में उन्हें एडमिट कराया गया है। आज ही सुनारिया जेल से उन्हें मेदांता लाया गया था। राम रहीम ने बीते दिनों तबीयत खराब होने का हवाला दिया था। जिसके बाद पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। पीजीआई के डॉक्टरों ने राम रहीम को मेदांता रेफर कर दिया। जहां जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
गौरतलब है कि 25 अगस्त 2017 से ही राम रहीम जेल में है। पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम को साध्वियों से रेप के मामले में दोषी करार दिया था। 16 साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम के साथ ही तीन अन्य दोषियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। रोहतक की सनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख अब कोरोना संक्रमित पाए गये जिन्हें मेदांता में एडमिट कराया गया है।