राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
05-Dec-2020 04:44 PM
PATNA : नीतीश कुमार ने जब विधानसभा चुनाव के बाद सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. तब इस बात के संकेत मिले कि एक बार फिर से वह जनता दरबार का कार्यक्रम शुरू कर सकते हैं. संवाद की कमी को दूर करने और शासन की सच्चाई को समझने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साल 2005 में मुख्यमंत्री जनता दरबार की शुरुआत की थी लेकिन साल 2018 में जनता दरबार कार्यक्रम को बंद कर दिया गया.
इसके पहले मुख्यमंत्री हर सोमवार के दिन मुख्यमंत्री आवास में राज्य के कोने-कोने से आए लोगों से मुलाकात करते थे और संबंधित विभागों से जुड़ी उनकी शिकायतों का निपटारा भी करते थे लेकिन लोक सेवा कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार कार्यक्रम को बंद कर दिया था.
नई सरकार के गठन के बाद यह चर्चा बड़ी तेजी से चल रही है कि मुख्यमंत्री एक बार फिर जनता दरबार कार्यक्रम को शुरू करने वाले हैं. लेकिन जनता दरबार के मामले में डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री को पीछे छोड़ दिया है. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद में जनता दरबार कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की है. अपने गृह जिले कटिहार पहुंचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने यहां जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना है. तारकिशोर किशोर प्रसाद आज कटिहार में हैं और यहां उन्होंने अपने आवास पर फरियादियों से मुलाकात की है.
डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल पर जनता दरबार की तस्वीरें साझा की है. डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है. राजनीतिक जीवन में मिली सफलता है, जनता के आशीर्वाद का ही प्रतिफल है, जो मुझे जनसेवा के लिए प्रेरित करती हैं. इसी उद्देश्य के तहत आज कटिहार स्थित अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.
तारकिशोर प्रसाद की यह पहल बता रही है कि मौजूदा सरकार में बीजेपी किस सेवर के साथ शासन चला रही है. डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री से भी ज्यादा एक्शन में नजर आ रहे हैं. अब तक मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन तारकिशोर प्रसाद ने भले ही कटिहार से लेकिन इसकी शुरुआत जरूर कर दी है.