ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय

Home / news / डिप्टी सीएम रेणु देवी के काफिले से टकराकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने...

डिप्टी सीएम रेणु देवी के काफिले से टकराकर युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जामकर काटा बवाल

31-Mar-2021 10:47 AM

BAGHA : मंगलवार को डिप्टी सीएम रेणु देवी की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों की गाड़ी से चनपटिया के रमपुरवा निवासी सुधांशु शुक्ला की भी मौत हो गई जिसके बाद से ही वहां के ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों ने बेतिया-नरकटियागंज मुख्य सड़क को जाम कर दिया है और रेणु देवी के खिलाफ खूब नारेबाजी कर रहे हैं. 


बताया जा रहा है कि मृतक सुधांशु शुक्ला अपने निजी काम से बगहा आये हुए थे. तभी डिप्टी सीएम रेणु देवी का काफिला वहां से गुजरा जिसमें पुलिस वैन की टक्कर सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार सुधांशु शुक्ला से हो गई. वहीं इस घटना में सुधांशु शुक्ला की मौत हो गई जिसके बाद आज सुबह से लोग कुमारबाग चौक के पास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामला शांत कराने में जुटी हुई है लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं. 


लोगों की मांग है कि रेणु देवी पर 'हिट एंड रन' का मुकदमा दर्ज होना चाहिए. लोगों ने कहा कि क्षेत्र के विधायक मामले पर लीपापोती करने की कोशिश कर रहे हैं और चाह रहे हैं कि किसी तरह मामला रफा दफा हो जाए लेकिन जब तक उपमुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच नहीं आ जाती हैं तब तक इस जाम को नहीं हटाया जाएगा. वहीं लोगों ने कहा कि प्रशासन भी उनकी किसी तरह की मदद नहीं कर रहा है.