ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / डिप्टी सीएम की पार्किंग में लगी सुशील मोदी की गाड़ी, उपमुख्यमंत्री के ड्राइवर...

डिप्टी सीएम की पार्किंग में लगी सुशील मोदी की गाड़ी, उपमुख्यमंत्री के ड्राइवर ने जताई आपत्ति, सुरक्षाकर्मियों ने हटाया

07-Dec-2020 06:07 PM

PATNA :  सोमवार को बिहार विधानसभा में उस वक्त एक अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब गाड़ी लगाने को लेकर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के ड्राइवर आमने-सामने हो गए. बिहार विधानसभा में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुशील मोदी की गाड़ी को निकाल दिया और उसे जनरल में भेज दिया.


दरअसल क्या हुआ - 
दरअसल बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद सर्टिफिकेट लेने विधानसभा पहुंचे थे. जब उनकी गाड़ी विधानसभा में आई तब उनके ड्राइवर ने सुशील मोदी को पोर्टिको में उतारा और गाड़ी सीधे ले जाकर बिहार एक उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के पार्किंग में लगा दी.


सुरक्षाकर्मियों ने मोदी की गाड़ी हटाई 
जब सुशील मोदी के ड्राइवर ने गाड़ी को डिप्टी सीएम के पार्किंग में लगाया, उसके कुछ ही देर बाद उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद की गाड़ी आ गई. जब तार किशोर प्रसाद के ड्राइवर ने सुशील मोदी की गाड़ी सामने देखी, उसने आपत्ति जताई. उसने सुशील मोदी के ड्राइवर से कहा कि यह जगह उपमुख्यमंत्री की गाड़ी पार्क करने के लिए है. इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी पहुंच गए, जिन्होंने आनन-फानन में सुशील मोदी की गाड़ी को वहां से हटाया. जब जगह खाली हुई तब मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद की गाड़ी लगाई जा सकी.


क्या है विधानसभा में पार्किंग का नियम
दरअसल बिहार विधानसभा में गाड़ी की पार्किंग के लिए भी नियम बनाये गए हैं. नियमानुसार विधानसभा के मुख्य पद पर रहने वाले लोगों की गाड़ियां लगती हैं. जो नियम है, उसके मुताबिक पोर्टिको की दाईं तरफ विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की गाड़ी लगाई जाती है. वहीं दूसरी ओर विधानसभा पोर्टिको की बाएं तरफ उप मुख्यमंत्री की गाड़ी लगती है, जहां आज भूल से सुशील मोदी के ड्राइवर ने उनकी गाड़ी लगाई. जिसे बाद में हटाकर जनरल  भेजा गया.