दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Dec-2019 01:11 PM
DELHI: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को एक और फ्री गिफ्ट दिया है। महिलाओं के बस में यात्रा फ्री के बाद केजरीवाल सरकार ने अब दिल्ली में फ्री वाई फाई देने का एलान कर दिया है। दिल्लीवालों को 16 दिसंबर से फ्री वाई फाई मिलेगा। बड़ी बात यह है कि एक यूज़र को हर महीने 15 जीबी डेटा मिलेगा।
सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है कि दिल्लीवालों को फ्री वाई फाई हॉट स्पॉट के जरिए मिलेगा। दिल्ली में इसके लिए 11 हजार हॉट स्पॉट इंस्टॉल किए जाएंगे।सीएम केजरीवाल ने कहा, कि फ्री वाई फाई देने से हमारी सरकार की तरफ से किए गए सभी वादे पूरे हो गए हैं। ये पहली सरकार है जिसने जनता से किए अपने सभी वादों को पूरा किया है। फ्री वाई फाई से छात्रों और हेल्थ क्षेत्र को बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, कि इससे हर क्षेत्र को फायदा मिलेगा।
अरविंद केजरीवाल ने बताया, कि दिल्ली में 11 हजार हॉट स्पॉट्स लगाए जा रहे हैं। बस स्टैंड्स के ऊपर चार हजार हॉट स्पॉट लगाए जाएंगे। वहीं 7 हजार हॉट स्पॉट्स मार्किट में लगाए जाएंगे। इनमें से हर विधानसभा क्षेत्र में 100 हॉट स्पॉट्स लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले 100 हॉट स्पॉट्स का उद्घाटन 16 दिसंबर को कर दिया जाएगा।