Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
04-Nov-2021 09:07 PM
DELHI : देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दिवाली पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हैं। उनके अलावा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव भारद्वाज समेत अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खूबसूरत सजावट के बीच दिवाली पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पहुंचे सीएम केजरीवाल का आज नया लुक देखने को मिला।
आमतौर पर शर्ट पहनने वाले केजरीवाल आज कुर्ते-पजामे में नजर आए। उन्होंने एक दुपट्टा भी ले रखा था। केजरीवाल ने इस मौके पर दिल्ली वासियों और देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। केजरीवाल ने कहा है कि देश में सुख समृद्धि वापस आए महामारी से उबर कर हम एक बार फिर अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला पाएं यही कामना है।
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ-साथ मंत्री गोपाल राय भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की जाएगी। इस दीवाली पूजा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जा रहा है।