ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर

दिल्ली से पटना आ रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में लगी आग, बिहटा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

दिल्ली से पटना आ रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में लगी आग, बिहटा स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

20-Mar-2022 05:38 PM

PATNA : ट्रेन के ड्राइवर की तत्परता से पटना में बड़ा रेल हादसा टल गया। दरअसल दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन के डाउन मेन लाइन पर दिल्ली से आ रही 15657 डाउन दिल्ली कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल के पीछे वाले जनरल कोच के ब्रेकबैंडिंग में अचानक आग लग गयी। 


जैसे ही ट्रेन के ड्राइवर को इस बात की सूचना मिली उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को बिहटा रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया। हालांकि इस दौरान बिहटा रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। ट्रेन के रुकने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। 


मिली जानकारी के अनुसार आग जनरल कोच के पहिए में ब्रेक जाम होने के कारण लगी थी। ट्रेन को बिहटा स्‍टेशन पर रोक कर इस हादसे की जानकारी तत्‍काल वरीय अधिकारियों को दी गई। इस हादसे में यात्री और उनका सामान पूरी तरह सुरक्ष‍ित है। 


बताया जाता है कि 15657 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल रविवार की दोपहर करीब 1 बजकर 54 मिनट पर बिहटा स्‍टेशन के पास से गुजर रही थी। अचानक जनरल बोगी में ब्रेक बाइंडिंग होने से आग की चिंगारी निकलने लगी। ट्रेन के नीचे से निकलतीं आग की लपटें देख कर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। 


लोग अपने सामान को छोड़ कर दूसरी बोगी की तरफ भागने लगे। इस ट्रेन का बिहटा रेलवे स्‍टेशन पर ठहराव नहीं है। इस वजह से ट्रेन अपनी रफ्तार में थी। आग लगने की जानकारी के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन को पटना जंक्शन से पहले बिहटा रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया। जिसके बाद ट्रेन को ठीक कर करीब आधा घंटा के बाद पटना के लिए रवाना किया गया।