ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / दिल्ली से बैंकाक जा रही विस्तारा फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, मची...

दिल्ली से बैंकाक जा रही विस्तारा फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, मची अफरा-तफरी

17-Aug-2024 05:29 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब विस्तारा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। फ्लाइट दिल्ली से बैंकाक जा रही थी तभी एक विदेशी महिला यात्री 40 वर्षीय थिपवान की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आपात स्थिति में विमान को वाराणसी में उतारा गया। 


जिसके बाद महिला को प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराने के बाद विमान को बैंकाक के लिए रवाना किया गया। बता दें कि इससे पूर्व भोपाल एयरपोर्ट पर 15 अगस्त को आकासा विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी थी। बाबतपुर से मुंबई जा रही आकासा फ्लाइट में 80 साल के बुजुर्ग दशरथ गिरी यात्रा कर रहे थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। सीने में तेज दर्द होने की वजह से उनकी मौत हो गयी थी। 


भोपाल में आकासा की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बुजुर्ग को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बार दिल्ली से बैंकाक जा रही विस्तारा की विमान की इमरजेंसी लैंडिंग वाराणसी में करायी गयी। विमान में बैंकाक जा रही एक विदेशी महिला की तबीयत बिगड़ गयी थी। फिलहाल उसका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा है।