क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
17-Jun-2020 03:30 PM
DELHI: आम आदमी पार्टी की एक और विधायक को कोरोना संक्रमण हो गया है. आतिशी मार्लेना कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने खुद को घर पर ही क्वॉरेंटाइन कर लिया है और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं. मंगलवार को आतिशी को सर्दी और खांसी हुई थी. जिसके बाद कोरोना का टेस्ट कराया गया था. जिसकी रिपोर्ट आज आई.
सीएम केजरीवाल बोले-जल्द हो जाएंगी ठीक
आतिशी के कोरोना पॉजिटिव होने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है. सीएम ने कहा कि ’’कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आतिशी जी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है. मुझे उम्मीद है वो जल्द से जल्द स्वस्थ हो कर एक बार फिर लोगों की सेवा में लग जाएंगी.’’
स्वास्थ्य मंत्री की भी तबीयत खराब
मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब हो गई थी. जिसके बाद उनको राजीव गांधी सुपर स्पेशियलटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. उनको सांस लेने में परेशानी हो रही थी. जिसके बाद कोरोना टेस्ट कराया गया था, लेकिन राहत की बात रही कि रिपोर्ट निगेटिव आई. बता दें कि दिल्ली में कुल 44668 कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमे से 16500 ठीक हो गए है. फिलहाल 26361 एक्टिव केस हैं. दिल्ली में कोरोना से अब तक 1837 लोगों की मौत हो चुकी है.