पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
03-Oct-2019 11:18 AM
DELHI: राजधानी दिल्ली में दहशतगर्द बड़े आतंकी हमले की फिराक में हैं. दिल्ली में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 3 से 4 आतंकी घुसे हैं. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है कि त्योहार के सीजन में जैश के आतंकी बड़ा हमला कर सकते हैं. इनपुट मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है.
दिल्ली में आतंकियों के घुसने के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दिल्ली में 9 खुफिया ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. छापेमारी में स्पेशल सेल को कुछ खुफिया जानकारी भी मिली है.
खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि हथियार बंद आतंकी दिल्ली में घुस चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में बैठा जैश के कमांडर अबू उस्मान ने कश्मीर में अपने साथियों से कहा है कि 'जम्मू और दिल्ली में बड़े धमाके होंगे, हमारे साथी वहां पहुंच गए हैं.' आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाये जाने के बाद से आतंकी भारत में लगातार हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं.