ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / दिल्ली में डॉक्टरों पर हमला : आक्रोश में पटना मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों...

दिल्ली में डॉक्टरों पर हमला : आक्रोश में पटना मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मनाया ब्लैक डे

29-Dec-2021 02:08 PM

PATNA : दिल्ली की घटना के बाद आज यानि बुधवार को बिहार के डॉक्टरों ने ब्लैक डे मनाया है. आक्रोशित डॉक्टर ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पटना मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जमकर हंगामा किया. वहीं डॉक्टरों ने बताया कि काम बाधित नहीं है केवल प्रोटेस्ट है, अगर बात नहीं मानी जाएगी तो वह इमरजेंसी सेवा को पूरी तरह से ठप कर देंगे.


सुबह से आक्रोशित डॉक्टरों ने सड़क पर प्रदर्शन किया. बता दें दिल्ली में डॉक्टरों पर हुए हमले मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर डॉक्टरों में गुस्से में है. डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इसारे पर दिल्ली पुलिस ने डॉक्टरों को अपमानित किया है. इस विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ जूनियर डॉक्टर भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. PMCH में भी डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया है. डॉक्टरों का कहना है कि जब तक पूरे मामले में केंद्र सरकार इस मामले में सफाई नहीं देती तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. 


दिल्ली में चल रहे शांति पूर्ण आंदोलन में पुलिस की लाठी चार्ज से मानसिक रूप से परेशान है. वहीं बता दें फाइमा डॉक्टर एसोसिएशन ने पूरे देश में हड़ताल का अल्टीमेटम दिया है. संगठन का कहना है कि बुधवार से बिहार में भी हड़ताल किया जाएगा. साथ ही फाइमा डॉक्टर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन कृष्णनन का कहना है कि दिल्ली में शांति पूर्ण आंदोलन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस घटना के बाद डॉक्टर काफी आहत हुए हैं. जिस वजह से पूरे देश में डॉक्टरों का संगठन एक यूनाइट है. पूरे देश में अब डॉक्टर हड़ताल पर जाएंगे. बता दें बिहार में से हड़ताल की पूरी तैयारी है. जहां ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवा को भी पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा. पहले तो प्रोटेस्ट किया जाएगा फिर बाद में इमरजेंसी भी बंद हो सकती है.