क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
09-Jun-2020 09:16 AM
DELHI : दिल्ली में कोरोना वायरस से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड होने की स्थिति बन चुकी है. दिल्ली में कोरोना वायरस से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं और इसे देखते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बड़ी बैठक बुलाई है.
दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन ने यह बैठक के सुबह 1 बजे बुलाई गई है. उपराज्यपाल अनिल बैजल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे .बैठक में कम्युनिटी स्प्रेड को लेकर चर्चा होगी. हालांकि इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद शामिल नहीं होंगे, उनकी जगह डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बैठक में शामिल होंगे. आपको बता दें कि केजरीवाल की तबीयत नासाज होने के कारण वह इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं.
दिल्ली के उपराज्यपाल भवन में कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी के साथ बढ़ा है. यहां काम करने वाले कई कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसके कारण अब हालात और बिगड़ गए हैं. आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना महामारी ने बेहद खराब रूप अख्तियार कर लिया है. लगातार कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं और हर दिन पुराना रिकॉर्ड टूट रहा है.