बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक
16-Nov-2020 03:35 PM
DESK : दिल्ली में कोरोना से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं. कोरोना से मरने की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. बात केवल रविवार की करें तो दिल्ली में 95 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. एक दिन में मौत का यह तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. नवंबर में ही कोरोना से दिल्ली में अब तक 1103 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
आंकड़ों के अनुसार नवंबर में हर घंटे चार लोगों की मौत हो रही है. पिछले 15 दिनों में दिल्ली में हर रोज औसतन 73.5 लोगों की मौत हो रही है. यानी हर घंटे तीन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. बीते कुछ दिनों में मौत का आंकड़ा बढ़कर हर रोज औसतन 90 मौतें हो गया.
पिछले गुरुवार को दिल्ली में सर्वाधिक 104 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, शनिवार को 96 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई थी.दिल्ली में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 7614 हो चुकी है. देश की राजधानी में मृत्यु दर 1.5 फीसदी है.