BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
03-Oct-2023 10:31 PM
By First Bihar
DELHI: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जातीय गणना पूरे देश में होनी चाहिए। इससे गरीबों और दलितों को लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जैसी संख्या आई है उसी अनुपात में जातीय गणना के दायरे को बढ़ाया जाएगा। राजद सुप्रीमो ने इस दौरान बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की हकमारी पकड़ में आ गयी है। भाजपा डरी हुई है डरने की क्या बात है कोई काम डरने वाला किया होगा तब ना डर रहा है।
दरअसल लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की कोर्ट में बुधवार को पेशी होगी। मंगलवार की देर शाम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान लालू प्रसाद यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी किये जाने के बाद बीजेपी डरी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार की पेशी दिल्ली के कोर्ट में होगी। इस मामले में 17 लोगों को कोर्ट में पेश होना है। गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले ईडी ने तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित 6 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया था। वही इससे पूर्व 10 मार्च को लालू परिवार के सदस्यों के 15 ठिकानों पर रेड मारी थी।