RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल
22-Aug-2020 02:19 PM
DELHI: एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया आईएसआईएस के आतंकी ने खुलासा किया है कि वह विस्फोट और हथियार लेकर यूपी जाने की फिराक में था. यूपी के कई जिलों में वह हमले को अंजाम देने वाला था. आतंकी खुद भी यूपी के बलरामपुर का रहने वाला है. उसके गांव को सील कर दिया गया है.
यूपी में हाई अलर्ट
आतंकी अबू युसूफ की गिरफ्तारी के बाद यूपी में हाई अलर्ट कर दिया गया है. डीजीपी ने सभी एसपी को सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है. यूपी एटीएस की टीम दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के संपर्क में हैं. कई एजेंसी आतंकी से दिल्ली के लोधी कॉलोनी में पूछताछ कर रही है. एटीएस की टीम आतंकी के गांव बलमापुर पहुंच गई है. वहां पर छापेमारी होने वाली है.
घर से निकले पर लगी रोक
गिरफ्तार आतंकी बलरामपुर जिले के बढ़या भैसाही गांव का रहने वाला है. यूपी पुलिस और और दिल्ली से एटीएस की टीम गांव में पहुंच गई है. इसके अलावे कई थानों की पुलिस को भी गांव में तैनात कर दिया गया है. पूरा गांव सील हो गया है. पुलिस ने ग्रामीणों के गांव से बाहर निकलने पर रोक लगा दिया है.
दिल्ली में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया आतंकी
आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आईईडी विस्फोटक के साथ दिल्ली पहुंचा था. लेकिन इसके मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया और गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले उसने पुलिस पर फायरिंग भी है. जिस पर पुलिस ने ही जवाबी कार्रवाई की. पुलिस ने धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड पर कार्रवाई की. एनकाउंटर के बाद के दौरान एक आतंकी को पकड़ा गया है, लेकिन दूसरा फरार हो गया है. फरार आतंकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है. पकड़े गए आतंकी का नाम अबू यूसुफ खान बताया जा रहा है. पता चला है कि आतंकी कई इलाकों में रेकी कर चुका था. छापेमारी के बारे में स्पेशल सेल के डीसीपी ने प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास आईईडी विस्फोटक और हथियार बरामद हुआ है.