ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / news / इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, दिल्ली से पटना वाले प्रेमी के पास पहुंच गई...

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, दिल्ली से पटना वाले प्रेमी के पास पहुंच गई प्रेमिका

11-May-2022 07:09 AM

PATNA : देश–दुनिया में इन दिनों सोशल मीडिया वाला इश्क खूब परवान चढ़ रहा है। ऐसा ही एक मामला पटना में देखने को मिला है। इंस्टाग्राम के जरिए दिल्ली की रहने वाली एक लड़की को पटना के रहने वाले एक युवक से प्यार हो गया। अपनी मोहब्बत को पाने के लिए यह लड़की दिल्ली से भागकर पटना चली आई। लड़की मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है और उसके मां-बाप दिल्ली में रहते हैं। दिल्ली में लड़की के परिजनों ने लिखित कंप्लेन दर्ज करवाई जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।


पटना एसएसपी को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल शास्त्रीनगर थाने की पुलिस को यह टास्क दिया कि वह लड़की की तलाश करे। पुलिस ने मंगलवार को ही लड़की और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया है। लड़की के प्रेमी का नाम अंकित है और वह दानापुर का रहने वाला है। लड़का–लड़की दोनों अंकित के एक रिश्तेदार के घर पुनपुन इलाके में रह रहे थे।


दिल्ली वाली लड़की के बारे में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इंस्टाग्राम पर उसका प्रोफाइल है और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर ही वह अंकित के संपर्क में आई थी। लड़की नर्सिंग की छात्रा है। इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने की आदत के कारण ही पुलिस उस तक पहुंच पाई। पटना पहुंचने के बाद लड़की ने पटना जू के आसपास की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी, इसके बाद घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस लड़की तक पहुंची। लड़की की बरामदगी के बाद दिल्ली पुलिस और उसके परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।