ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन

दिल्ली हिंसा में पुलिसकर्मी समेत 10 की मौत, 130 लोग जख्मी, ACP और DCP हॉस्पिटल में भर्ती

25-Feb-2020 06:29 PM

DELHI : नागरिकता कानून संशोधन (CAA) को लेकर हुए दिल्ली में हुए बवाल ने 10 लोगों की जान ले ली है. कई पुलिसवालों को गंभीर चोटों आई हैं. एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. जबकि 56 पुलिसकर्मी घायल बताये जा रहे हैं. जिसमें एसीपी और डीसीपी घायल बताये जा रहे हैं. इस घटना के बाद से उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात चिंताजनक बताये जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने घायल DCP अमित शर्मा से अस्पताल में जाकर मुलाकात की है.


डीसीपी मंदीप सिंह रन्धावा ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है. इस हिंसक प्रदर्शन में 56 पुलिसवालों को चोटें लगी हैं. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें. उन्होंने बताया की 11 मामले दर्ज किये गए हैं. इतने बिगड़ गए हैं कि एक महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सोमवार से जारी हिंसा में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में भी पत्थरबाजी हुई. दिल्ली हिंसा में अबतक मरने वाले 10 लोगों में हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल भी शामिल हैं. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली हिंसा में अब तक 150 लोग घायल हैं.


नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हालात तनावपूर्ण हैं, इलाके में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात है. मंगलवार सुबह-सुबह पांच मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया. वहीं देर रात से सुबह तक मौजपुर और उसके आस-पास इलाकों में आगजनी के 45 कॉल आए, जिसमें दमकल की एक गाड़ी पर पथराव किया गया, जबकि एक दमकल की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया. दिल्ली की हिंसा ने अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है. वहीं, जख्मी लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, अब तक150 जख्मी लोग जीटीबी अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं.